Moong Dal Dhokla Recipe: घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल ढोकला, सूजी और पोहे से मिलेगा परफेक्ट स्पंज
Moong Dal Dhokla Recipe: अगर आप हर बार बाजार का ढोकला खरीदते हैं, तो इस बार घर पर मूंग दाल, सूजी और पोहे से बना हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर ढोकला जरूर ट्राई करें। यह ढोकला स्वाद में हल्का, अंदर से रुई जैसा मुलायम और जालीदार बनता है। पोहा ढोकले को नमी और सॉफ्टनेस देता है, जबकि सूजी इसकी बनावट को और बेहतर बनाती है।

सामग्री
- 1 कप धुली पीली मूंग दाल (2 घंटे भीगी हुई)
- 1/2 कप पोहा (5 मिनट भीगा हुआ)
- 1/4 कप सूजी
- 1/2 कप ताजा दही
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच फ्रूट सॉल्ट (इनो) या 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- स्वादानुसार नमक
तड़के के लिए
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच राई
- 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
- 8-10 कढ़ी पत्ते
- 3-4 हरी मिर्च
- 1/2 कप पानी
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- हरा धनिया और कद्दूकस नारियल
बनाने की विधि
भीगी मूंग दाल, पोहा, सूजी, दही और अदरक-हरी मिर्च पेस्ट को पीसकर स्मूद बैटर तैयार करें। इसमें हल्दी, नमक और तेल मिलाकर अच्छी तरह फेंटें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में इनो मिलाकर तुरंत ग्रीस की हुई थाली में डालें और 12–15 मिनट तक स्टीम करें। तैयार ढोकले पर राई, तिल, कढ़ी पत्ता और मीठे पानी का तड़का डालें। हरे धनिए और नारियल से गार्निश कर हरी चटनी के साथ परोसें।
यह भी पढ़ें: Palak Paratha Recipe: पालक की कड़वाहट भूल जाएंगे बच्चे, इस आसान तरीके से बनाएं परफेक्ट पराठा
क्यों है यह ढोकला खास?
- प्रोटीन से भरपूर
- हल्का और सुपाच्य
- बिना बेसन के हेल्दी विकल्प
- बच्चों और बड़ों सभी के लिए बेहतरीन नाश्ता
- कम तेल में तैयार होने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
