Featuredमनोरंजन

Sara Ali Khan: हेनरी कैविल के साथ नजर आईं सारा अली खान, शाही अंदाज और ग्लैमरस लुक ने जीता दिल

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर अपने रॉयल और स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक खास इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें उनके साथ हॉलीवुड के ‘सुपरमैन’ फेम अभिनेता हेनरी कैविल भी नजर आए।

हॉलीवुड और बॉलीवुड का यह शानदार संगम गुरुवार शाम एक लग्जरी वॉच ब्रांड के इवेंट में देखने को मिला। पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस इवेंट की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, “एक शाही शाम।”

सारा अली खान के रॉयल लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

इस खास मौके पर सारा अली खान ने आइवरी कलर की मोनोक्रोमैटिक ड्रेस पहनी, जिसमें उनका शाही अंदाज साफ नजर आया। उनकी ट्वीड-स्टाइल फैब्रिक से बनी स्ट्रक्चर्ड मिडी ड्रेस, स्कूप नेकलाइन और मैचिंग ब्लेजर ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।सारा ने अपने लुक को एम्ब्रॉयडरी वाले पाउच बैग, क्रिस्टल बकल वाले पॉइंटेड पंप्स और स्टाइलिश ब्रोच के साथ पूरा किया। उनके इस एलिगेंट और मॉडर्न रॉयल लुक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

सारा और हेनरी कैविल की तस्वीरें हुईं वायरल

इवेंट में सारा अली खान और हेनरी कैविल की साथ में आई तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इस बॉलीवुड-हॉलीवुड मोमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों सितारों की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्मों में भी लगातार सक्रिय हैं सारा

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ फैशन और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *