Indian Women’s Team Schedule : रायपुर में IPL के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच भारतीय महिला टीम खेलेगी 3 मैच
Indian Women’s Team Schedule : रायपुर। Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में इस साल क्रिकेट फैंस को आईपीएल के बाद इंटरनेशनल महिला क्रिकेट का रोमांच भी देखने को मिलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने आगामी सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम अक्टूबर महीने में जिम्बाब्वे महिला टीम की मेजबानी करेगी।

भारत और जिम्बाब्वे महिला टीमों के बीच यह पहली द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। इस ऐतिहासिक दौरे में कुल 6 सफेद गेंद के मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें रायपुर में 3 टी-20 और वडोदरा में 3 वनडे मैच आयोजित होंगेरायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक केवल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने ही मुकाबले खेले हैं। पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम यहां इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेगी, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम का यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि यह उनका पहला भारत दौरा होगा। इससे पहले भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच मुकाबले केवल ICC टूर्नामेंट और क्वालिफायर प्रतियोगिताओं तक ही सीमित रहे हैं। भारतीय महिला टीम ने भी अब तक जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया है। दरअसल, Board of Control for Cricket in India आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए महिला क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीजों की संख्या बढ़ा रही है। वर्ष 2027 में श्रीलंका में महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित होने वाली है, ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
रायपुर में खेले जाएंगे 3 टी-20 मैच
- 16 अक्टूबर – पहला टी-20
- 18 अक्टूबर – दूसरा टी-20
- 20 अक्टूबर – तीसरा टी-20
वडोदरा में होंगे 3 वनडे मुकाबले
- 23 अक्टूबर – पहला वनडे
- 25 अक्टूबर – दूसरा वनडे
- 28 अक्टूबर – तीसरा वनडे
