Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : लीप के बाद बदल जाएगी अभिरा और अरमान की जिंदगी, रिश्ते में आएगा बड़ा मोड़
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : स्टार प्लस का लोकप्रिय टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ आने वाले एपिसोड्स में बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाला है। मेकर्स जल्द ही शो में लंबा लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके बाद अभिरा और अरमान की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। नई कहानी में रिश्तों की नई परीक्षा, परिवार की मुश्किलें और संजय की साजिशें दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।

अरमान के लिए हर कोशिश कर रही है अभिरा
हालिया एपिसोड में अरमान की सर्जरी सफल हो चुकी है। अभिरा हर संभव कोशिश कर रही है कि अरमान जल्द पूरी तरह ठीक हो जाए। परिवार अरमान की रिकवरी की खुशी में एक पार्टी आयोजित करता है, जहां भावुक पल देखने को मिलते हैं।
संजय की हार के बाद बढ़ा तनाव
दूसरी ओर, संजय केस हारने के बाद गुस्से में है। वह परिवार के सामने सवाल उठाता है कि उसके केस के दस्तावेज किसने खराब किए। विद्या बताती है कि चाचीसा से गलती से कॉफी गिर गई थी। इसके बाद संजय का गुस्सा बढ़ जाता है और वह चाचीसा के साथ-साथ अभिरा का भी अपमान करता है।
अभिरा के लिए संजय से भिड़ जाएगा अरमान
जब संजय अभिरा पर निशाना साधता है तो अरमान खुद को रोक नहीं पाता। वह संजय को याद दिलाता है कि अभिरा उसकी पत्नी है और उसके सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अरमान का बदला हुआ अंदाज देखकर संजय भी कुछ देर के लिए शांत हो जाता है।
लीप के बाद बदलेगी कहानी
रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में आने वाले लीप के बाद कहानी पूरी तरह नया मोड़ लेगी। अरमान अभिरा के करियर को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा, लेकिन परिवार की लगातार बढ़ती परेशानियां दोनों के रिश्ते पर असर डालेंगी। वहीं मनीषा की तबीयत बिगड़ने से घर में नई चुनौतियां सामने आएंगी। दूसरी तरफ संजय, अरमान को बिजनेस में आगे बढ़ने से रोकने की पूरी कोशिश करेगा।
यह भी पढ़ें: Satluj Row: दिलजीत दोसांझ की अपील के बाद ऑनलाइन फैली ‘सतलुज’ की पायरेटेड कॉपियां, ZEE5 ने दर्शकों से की खास गुजारिश
क्या फिर अलग हो जाएंगे अभिरा और अरमान?
लीप के बाद दर्शकों को रिश्तों में नए उतार-चढ़ाव, भावनात्मक ड्रामा और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिरा और अरमान हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर करेंगे या किस्मत उन्हें एक बार फिर अलग कर देगी।
