YouTube Shorts Remove: अब फीड से हटाएं Shorts, जानें आसान स्टेप्स और नया फीचर
YouTube Shorts Remove: अगर आप भी YouTube खोलते हैं “बस एक वीडियो” देखने के लिए और फिर घंटों YouTube Shorts में फंस जाते हैं, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। Google ने एक नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स Shorts को अपने फीड से कंट्रोल या लगभग पूरी तरह हटा सकते हैं।

कहां मिलेगी यह सेटिंग?
Shorts को कंट्रोल करने के लिए आपको ऐप की सेटिंग में जाना होगा—
- अपने फोन में YouTube ऐप खोलें
- प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
- Settings में जाएं
- फिर Time Management सेक्शन ओपन करें
यहीं आपको स्क्रीन टाइम कंट्रोल से जुड़े सभी ऑप्शन मिलेंगे।
Shorts को पूरी तरह कैसे हटाएं?
- Time Management में “Shorts Feed Limit” का ऑप्शन मिलेगा
- इसे ON करें
- अब डेली टाइम लिमिट सेट करें
- नई अपडेट के बाद आप इसे 0 मिनट पर भी सेट कर सकते हैं
जैसे ही आप 0 मिनट सेट करते हैं, Shorts आपके फीड से लगभग गायब हो जाते हैं।
0 मिनट सेट करने पर क्या होगा?
- Shorts टैब में वीडियो दिखना बंद हो जाएगा
- एक मैसेज दिखेगा कि आपने अपनी लिमिट पूरी कर ली है
- कई मामलों में होम फीड से भी Shorts हट जाते हैं
- ऐप का इस्तेमाल ज्यादा फोकस्ड और कम डिस्ट्रैक्टिंग हो जाता है
किसके लिए आया है यह फीचर?
यह फीचर पहले पेरेंटल कंट्रोल का हिस्सा था, जिससे बच्चे स्क्रीन टाइम लिमिट कर सकें। अब इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है, ताकि हर कोई अपने डिजिटल समय को बेहतर तरीके से मैनेज कर सके।
ध्यान रखने वाली बात
अगर आपके ऐप में अभी 0 मिनट का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो घबराएं नहीं। यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है और जल्द ही आपके डिवाइस पर भी उपलब्ध होगा।
