Featuredमनोरंजन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा के कमरे में गलती से पहुंचा अरमान, कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी अब पहले से ज्यादा इमोशनल और ट्विस्ट से भर चुकी है। अरमान और अभिरा के रिश्ते में आई दूरियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच शो में एक ऐसा मोड़ आने वाला है, जो दर्शकों को चौंका देगा। आने वाले एपिसोड में अरमान गलती से अभिरा के कमरे में पहुंच जाएगा, जिसके बाद कहानी में नया सस्पेंस शुरू होगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

अभिरा के कमरे में पहुंचा अरमान

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लंबे समय बाद अभिरा अपनी बेटी मायरा के साथ समय बिताएगी। मायरा के साथ सोते हुए अभिरा काफी भावुक हो जाएगी और इसे सपने जैसा पल बताएगी।दूसरी तरफ सुबह होते ही अरमान गलती से अभिरा के कमरे में घुस जाएगा। अरमान भूल जाएगा कि उसने अपना कमरा अभिरा को दे दिया है। अचानक अरमान को सामने देखकर अभिरा असहज हो जाएगी।हालांकि अरमान तुरंत अपनी गलती का एहसास करेगा और अभिरा से माफी मांगेगा। इस पल के बाद अरमान को महसूस होगा कि वह सच में अभिरा को खो चुका है।

कावेरी के सामने छलका अरमान का दर्द

अरमान अपनी भावनाएं कावेरी के सामने जाहिर करेगा। कावेरी उसे समझाएगी कि पिछले 8 सालों में अभिरा ने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की थी। ऐसे में उसके लिए सबकुछ भूलना आसान नहीं है।अरमान को इस बात का पछतावा होगा कि उसने विद्या की बातों में आकर अभिरा के साथ गलत किया। आने वाले एपिसोड में अरमान का दर्द और पछतावा साफ देखने को मिलेगा।

मायरा मांगेगी अपने माता-पिता के रिश्ते की भीख

कहानी में सबसे बड़ा इमोशनल मोड़ तब आएगा जब मायरा को पता चलेगा कि उसके माता-पिता अलग होने वाले हैं।इसके बाद मायरा अभिरा के सामने हाथ जोड़कर अरमान को एक और मौका देने की गुजारिश करेगी। मायरा की ये बात सुनकर अभिरा पूरी तरह टूट जाएगी।अब देखने वाली बात होगी कि क्या अभिरा अरमान को माफ कर पाएगी या फिर दोनों की राहें हमेशा के लिए अलग हो जाएंगी।

शो में बढ़ेगा हाई वोल्टेज ड्रामा

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में इमोशन, ड्रामा और रिश्तों की उलझनें दर्शकों को बांधे रखने वाली हैं। अरमान और अभिरा की कहानी किस मोड़ पर जाएगी, इसे जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *