TIME100 Next India List : आलिया भट्ट, आर्यन खान और वैभव सूर्यवंशी समेत 100 भारतीयों को मिला सम्मान
TIME100 Next India List: अमेरिकी प्रतिष्ठित मैगजीन TIME ने भारत के लिए पहली बार TIME100 Next India List जारी की है। इस लिस्ट में देश के 100 ऐसे उभरते चेहरों को शामिल किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में खास पहचान बनाई है।

इस प्रतिष्ठित सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, फिल्ममेकर आर्यन खान और युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
मनोरंजन से खेल तक कई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिली जगह
TIME100 Next India List में सिर्फ मनोरंजन जगत ही नहीं, बल्कि खेल, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, विज्ञान और सामाजिक बदलाव से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है।बॉलीवुड से आलिया भट्ट और आर्यन खान के अलावा खेल जगत से हरमनप्रीत कौर, लवलीना बोरगोहेन और सानिया मिर्जा जैसे नामों को जगह मिली है।संगीत क्षेत्र से दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर को सम्मानित किया गया है।
बिजनेस और टेक्नोलॉजी के युवा चेहरे भी शामिल
TIME की इस लिस्ट में बिजनेस और टेक्नोलॉजी सेक्टर के कई युवा लीडर्स भी शामिल हैं।इसमें पीयूष बंसल, अलबिंदर सिंह ढींडसा, तरुण मेहता और राधिका गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं।वहीं, विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को भी इस सम्मानित सूची में जगह मिली है।
TIME ने जारी किए तीन ग्लोबल कवर
TIME ने TIME100 Next India के लिए तीन अलग-अलग ग्लोबल कवर जारी किए हैं।पहले कवर पर आलिया भट्ट को जगह मिली है। दूसरे कवर पर स्पेस टेक कंपनी स्काईरूट के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदाना हैं। वहीं तीसरे कवर में आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो को शामिल किया गया है।
12 दिसंबर को मुंबई में होगा गाला कार्यक्रम
TIME100 Next India का विशेष गाला कार्यक्रम 12 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।इस आयोजन में देश और दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। TIME का कहना है कि भारत की नई पीढ़ी के ये युवा भविष्य में वैश्विक स्तर पर बड़ा प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं।
