Featuredमनोरंजन

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे के लिए निरहुआ ने की वोट की अपील, बोले- सबको दीवाना बना दिया

Bigg Boss 20: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों Bigg Boss 20 में अपने शानदार खेल से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच उनके सबसे करीबी को-स्टार और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर कर आम्रपाली का खुलकर समर्थन किया है।

निरहुआ ने न सिर्फ आम्रपाली के गेम की जमकर तारीफ की, बल्कि फैंस से उन्हें वोट देने की अपील भी की।

‘आम्रपाली ने सबको दीवाना बना दिया’

वीडियो में निरहुआ ने कहा कि आम्रपाली बिग बॉस 20 में शानदार गेम खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, समझदारी, आत्मविश्वास और खेलने का तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है।उन्होंने कहा कि आम्रपाली का प्रदर्शन इतना दमदार है कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

ट्रॉफी जीतकर ही लौटेंगी’

निरहुआ ने भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आम्रपाली दुबे इस बार बिग बॉस 20 की ट्रॉफी जीतकर ही घर लौटेंगी।उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि वे आम्रपाली को ज्यादा से ज्यादा वोट दें और उनका समर्थन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *