SBI Recruitment 2026: एसबीआई में बैंक मेडिकल ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 21 जुलाई
SBI Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) के 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रखी है। उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 21 जुलाई 2026 कर दी गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

35 पदों पर होगी भर्ती
एसबीआई इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश के 14 सर्किलों में बैंक मेडिकल ऑफिसर (मिडल मैनेजमेंट ग्रेड-II) के कुल 35 पदों पर नियुक्तियां करेगा। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा, पीएफ, एनपीएस और अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk News: थ्री-फेज प्लान और ग्रीन कॉरिडोर के जरिए जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक
योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही सामान्य चिकित्सक के रूप में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। पोस्ट ग्रेजुएट (MD/MS) उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष का अनुभव मान्य होगा। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश और प्रोफेशनल नॉलेज से प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार sbi.bank.in पर जाकर Careers सेक्शन में उपलब्ध भर्ती लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹750 निर्धारित है, जबकि एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
