Featuredदेश

Sonam Wangchuk News: थ्री-फेज प्लान और ग्रीन कॉरिडोर के जरिए जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

Sonam Wangchuk News: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई उनकी लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत की गई। बताया जा रहा है कि पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया।

Sonam Wangchuk News


गोपनीय रणनीति के तहत चला ऑपरेशन

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त के कार्यभार संभालने के बाद हुई पहली उच्चस्तरीय बैठक में इस कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई। ऑपरेशन की जानकारी केवल चुनिंदा वरिष्ठ अधिकारियों तक ही सीमित रखी गई थी।

तीन चरणों में हटाए गए सोनम वांगचुक

दिल्ली पुलिस ने इस अभियान को तीन चरणों में पूरा किया। पहले चरण में सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मंच को अपने नियंत्रण में लिया और सोनम वांगचुक को सफेद चादर से ढककर एंबुलेंस तक पहुंचाया। दूसरे चरण में सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने सुरक्षा घेरा संभाला, जबकि तीसरे चरण में वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे ऑपरेशन की निगरानी की।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया अस्पताल

जैसे ही सोनम वांगचुक को एंबुलेंस में ले जाया गया, ट्रैफिक पुलिस ने पहले से तैयार ग्रीन कॉरिडोर के जरिए सफदरजंग अस्पताल तक का रास्ता खाली कराया, जिससे एंबुलेंस बिना किसी बाधा के अस्पताल पहुंच सकी।

20 दिन से भूख हड़ताल पर थे वांगचुक

सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। डॉक्टरों की टीम ने मौके पर स्वास्थ्य जांच के बाद उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। अस्पताल में उनके इलाज के लिए विशेष मेडिकल टीम तैनात की गई है।

सहयोगी ने जताया विरोध

कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक के सहयोगी अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति में पुलिस ने यह कार्रवाई की। उन्होंने विरोध स्वरूप स्वयं अनशन पर बैठने की घोषणा की। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *