Ferrari Amalfi Spider भारत में लॉन्च: ₹4.60 करोड़ की सुपरकार, 3.3 सेकंड में पकड़ेगी 100kmph की रफ्तार
Ferrari Amalfi Spider: फेरारी इंडिया ने अपनी नई Ferrari Amalfi Spider को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह Amalfi Grand Tourer का कन्वर्टिबल वर्जन है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.60 करोड़ रखी गई है। ग्लोबल लॉन्च के करीब चार महीने बाद यह सुपरकार भारत पहुंची है।

3.3 सेकंड में 100kmph की रफ्तार
Ferrari Amalfi Spider में 3.9-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 640hp की पावर और 760Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी के अनुसार यह सुपरकार 0 से 100kmph की रफ्तार केवल 3.3 सेकंड में पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 320kmph है।
प्रीमियम डिजाइन और कन्वर्टिबल रूफ
Amalfi Spider की सबसे बड़ी खासियत इसकी फोल्ड होने वाली फैब्रिक रूफ है, जो 13.5 सेकंड में खुल या बंद हो जाती है। कार में एक्सक्लूसिव Rosso Tramonto कलर ऑप्शन, स्पोर्टी डिजाइन और शानदार एयरोडायनामिक्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: SBI Recruitment 2026: एसबीआई में बैंक मेडिकल ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती
लग्जरी फीचर्स से लैस केबिन
इस सुपरकार में 10.25-इंच टचस्क्रीन, 15.6-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8.8-इंच पैसेंजर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay, Android Auto, ADAS, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम स्पोर्ट्स सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इंटीरियर और एक्सटीरियर को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
भारतीय बाजार में खास पेशकश
Ferrari Amalfi Spider उन ग्राहकों के लिए लाई गई है जो लग्जरी, परफॉर्मेंस और एक्सक्लूसिव ओपन-टॉप ड्राइविंग का अनुभव चाहते हैं। हालांकि इसकी कीमत इसे बेहद प्रीमियम सेगमेंट में रखती है, लेकिन भारत में Ferrari की बढ़ती मौजूदगी को यह लॉन्च और मजबूत बनाता है।
