Featuredबिजनेस

RBI का बड़ा तोहफा! अब क्रेडिट कार्ड बिल में नहीं लगेगा तुरंत जुर्माना, नए नियम से यूजर्स को होगा जबरदस्त फायदा

RBI Credit Card New Rule 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए नया नियम लागू किया है। अब यदि कोई ग्राहक अपनी क्रेडिट कार्ड की ड्यू डेट मिस कर देता है, तो उसे तुरंत लेट फीस नहीं देनी होगी। RBI के नए निर्देशों के अनुसार, बैंकों को ग्राहकों को 3 दिनों का ग्रेस पीरियड देना अनिवार्य होगा।

RBI Credit Card New Rule 2026


3 दिन का मिलेगा अतिरिक्त समय

नए नियम के तहत, यदि आपकी क्रेडिट कार्ड की ड्यू डेट 5 तारीख है, तो आप 8 तारीख तक बिना किसी लेट फीस के भुगतान कर सकते हैं। इस दौरान आप पर कोई अतिरिक्त जुर्माना नहीं लगाया जाएगा।

लेट फीस अब पूरे बिल पर नहीं

RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि लेट फीस अब पूरे बिल अमाउंट पर नहीं, बल्कि सिर्फ बकाया राशि (Outstanding Amount) पर ही लागू होगी। इससे ग्राहकों पर ब्याज का बोझ कम पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Aadhaar Card Update: बदलने जा रहा आधार कार्ड, नया डिजाइन होगा ज्यादा सुरक्षित, छिप सकेंगी पर्सनल डिटेल्स


क्रेडिट स्कोर पर कब पड़ेगा असर?

3 दिन के ग्रेस पीरियड के बाद भी यदि भुगतान नहीं किया जाता है, तभी आपका अकाउंट “Past Due” माना जाएगा और इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ेगा।

बैंकों को देना होगा पहले नोटिस

RBI के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि बैंक अपने नियमों या लेट फीस में कोई बदलाव करते हैं, तो उन्हें ग्राहकों को कम से कम एक महीने पहले इसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा।

फिर भी समय पर भुगतान जरूरी

हालांकि यह नियम ग्राहकों को राहत देता है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर भुगतान करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है, जिससे आप ब्याज और क्रेडिट स्कोर पर पड़ने वाले असर से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *