Raw Mango Murabba Recipe: गर्मियों में घर पर बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम का मुरब्बा, पूड़ी-पराठे के साथ मिलेगा लाजवाब स्वाद
Raw Mango Murabba Recipe: Raw Mango Murabba गर्मियों का ऐसा पारंपरिक स्वाद है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। गर्मी के मौसम में बाजार में कच्चे और पके आमों की भरमार रहती है। जहां पके आमों से शेक, आइसक्रीम और मिठाइयां बनाई जाती हैं, वहीं कच्चे आम से अचार और मुरब्बा तैयार किया जाता है।

अगर आपने अभी तक घर पर कच्चे आम का मुरब्बा नहीं बनाया है, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें। इसका मीठा और हल्का खट्टा स्वाद पूड़ी, पराठे और रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।
कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की सामग्री
- 1 किलो कच्चे आम
- 1 किलो चीनी
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 8–10 धागे केसर
- 2 कप पानी
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट आम का मुरब्बा
- सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धोकर छील लें और बड़े टुकड़ों में काट लें। इसके बाद बीज निकाल दें।
- अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और आम के टुकड़ों को 5 से 7 मिनट तक हल्का उबाल लें, ताकि वे थोड़ा नरम हो जाएं। फिर पानी छानकर अलग रख दें।
- इसके बाद एक कढ़ाही में चीनी और 2 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और हल्की चाशनी बनने लगे, तब इसमें उबले हुए आम के टुकड़े डाल दें।
- आम को धीमी आंच पर करीब 20 से 25 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें। जब आम के टुकड़े पारदर्शी दिखने लगें, तब इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें।
- 2 से 3 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें और मुरब्बे को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रखें।
लंबे समय तक रहेगा सुरक्षित
कच्चे आम का मुरब्बा जितना पुराना होता है, उसका स्वाद उतना ही बढ़ जाता है। इसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती। बस इसे सूखी और ठंडी जगह पर स्टोर करें।
गर्मियों में क्यों खास है आम का मुरब्बा?
कच्चा आम शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। वहीं इसका मुरब्बा स्वाद के साथ-साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में इसे खाने से ताजगी महसूस होती है।
