Featuredक्रिकेटखेल

Raipur IPL 2026 Tickets Sold Out: रायपुर में IPL का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में खत्म हुए MI vs RCB मैच के टिकट, कालाबाजारी से बढ़ी कीमतें

Raipur IPL 2026 Tickets Sold Out: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबलों को लेकर राजधानी रायपुर में क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। 10 मई को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने वाले बड़े मुकाबले के टिकट कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गए। वहीं 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

Raipur IPL 2026 Tickets Sold Out


मिनटों में बिक गए हजारों टिकट

ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही फैंस की भारी भीड़ वेबसाइट पर टूट पड़ी। 2600 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक के टिकट तेजी से बिक गए। खासकर लोअर स्टैंड और मिड-रेंज कैटेगरी के टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म हो गए। बताया जा रहा है कि लगभग 3000 से ज्यादा टिकट शुरुआती चरण में ही बिक गए थे। पहले चरण में स्टेडियम की आगे की सीटें फुल हो चुकी थीं, जिसके बाद दूसरे चरण में पीछे की सीटों के टिकट जारी किए गए। इसके बावजूद महंगे टिकट भी तेजी से खत्म हो गए।

कालाबाजारी ने बढ़ाई परेशानी

मैच को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच टिकटों की कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक 3000 रुपये वाला टिकट 6000 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। वहीं प्रीमियम स्टैंड के टिकट 15 से 16 हजार रुपये तक पहुंच चुके हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर कई एजेंट टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग करते नजर आ रहे हैं। इससे आम क्रिकेट प्रेमियों के लिए टिकट खरीदना मुश्किल हो गया है।

रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम

10 मई के मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और अन्य खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए फैंस का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ नजर नहीं आए। टीम फिलहाल नवा रायपुर के मेफेयर होटल में ठहरी हुई है और शाम के समय अभ्यास सत्र करेगी।

विराट कोहली के साथ 9 मई को पहुंचेगी RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 9 मई को रायपुर पहुंचेगी। विराट कोहली को देखने के लिए फैंस में अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा कारणों से खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र और होटल एंट्री को आम लोगों के लिए बंद रखा गया है।

स्टेडियम में सुरक्षा के सख्त इंतजाम

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी निगरानी, QR कोड एंट्री सिस्टम और डिजिटल M-Ticket व्यवस्था लागू की गई है ताकि फर्जी टिकट और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *