NHSRCL Junior Engineer Recruitment 2026: हाईस्पीड रेल में 175 पदों पर भर्ती, 1.25 लाख तक सैलरी, 14 जुलाई तक करें आवेदन
NHSRCL Junior Engineer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने जूनियर इंजीनियर, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर और अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NHSRCL में 175 पदों पर निकली भर्ती
एनएचएसआरसीएल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न विभागों में कुल 175 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम, रोलिंग स्टॉक और ऑपरेशंस से जुड़े पद शामिल हैं।
पदों का विवरण
- जेई (सिविल ट्रैक) – 31 पद
- जेई (इलेक्ट्रिकल) – 47 पद
- जेई (सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम) – 20 पद
- जेई (रोलिंग स्टॉक – इलेक्ट्रिकल) – 14 पद
- जेई (रोलिंग स्टॉक – मैकेनिकल) – 3 पद
- ट्रेन मैनेजर/स्टेशन मैनेजर/ऑपरेशन कंट्रोलर – 55 पद
- जेई (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम) – 5 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा, बीई या बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव और तकनीकी कौशल भी मांगा गया है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Tips & Tricks: बिना ऑनलाइन आए भेज सकेंगे WhatsApp मैसेज
आयु सीमा
- अधिकतम आयु: 45 वर्ष
- आयु की गणना: 31 मई 2026 के आधार पर
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
सभी पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।
2. दस्तावेज सत्यापन
CBT में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
3. मेडिकल परीक्षा
अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों की मेडिकल फिटनेस जांच होगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹40,000 से ₹1,25,000 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/OBC/EWS वर्ग: ₹400 + बैंक शुल्क
- SC/ST एवं महिला उम्मीदवार: आवेदन शुल्क से छूट
आवेदन की अंतिम तिथि
- आवेदन शुरू: 15 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2026
इच्छुक उम्मीदवार NHSRCL के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।
