Featuredमनोरंजन

Lock Upp 2 : में बड़ा ट्विस्ट तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना की एंट्री, पति को देखकर रो पड़ीं आकांक्षा चमोला

Lock Upp 2: टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इन दिनों लगातार बड़े खुलासे और भावुक पल देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि वह और उनके पति गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है। इस खुलासे के बाद अब शो में एक नया और भावुक मोड़ देखने को मिला है।

लॉक अप 2 में हुई गौरव खन्ना की एंट्री

शो के नए एपिसोड में ‘विजिटिंग आवर्स’ के दौरान गौरव खन्ना ने बतौर गेस्ट एंट्री की। जैसे ही वह जेल के अंदर पहुंचे, सभी कंटेस्टेंट हैरान रह गए। वहीं, आकांक्षा चमोला अपने पति को सामने देखकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

दर्दभरी शायरी ने जीता दिल

शो में एंट्री के दौरान गौरव खन्ना ने एक भावुक शायरी सुनाई, जिसने माहौल को और भावुक बना दिया। इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए आकांक्षा से कहा, बैंड बजा दी तूने!” इस पल ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और सोशल Media पर इसकी चर्चा शुरू हो गई।

2016 में हुई थी शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी की थी। दोनों टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते थे। हालांकि हाल के दिनों में दोनों के रिश्ते में आई दूरी की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया।

आकांक्षा ने किया निजी जिंदगी का खुलासा

‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चमोला ने यह भी बताया कि शादी से पहले वह बाइसेक्शुअल थीं और उनके महिलाओं के साथ भी रिश्ते रहे थे। उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली। अब गौरव खन्ना की एंट्री के बाद दर्शकों की नजर शो के अगले एपिसोड पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *