Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 10 साल बाद जेल से लौटी तुलसी, घर पहुंचते ही मिला सबसे बड़ा झटका
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपने नए अध्याय के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस बार कहानी में 10 साल का बड़ा लीप दिखाया गया है, जहां तुलसी बेटे की हत्या के मामले में सजा पूरी कर जेल से बाहर आती है और अपने घर शांति निकेतन लौटती है। लेकिन घर लौटते ही उसके सामने जो सच्चाई आती है, वह उसे अंदर तक झकझोर देती है।

10 साल बाद जेल से बाहर आई तुलसी
नए एपिसोड की शुरुआत तुलसी और अरुणधति की भावुक बातचीत से होती है। अरुणधति तुलसी को समझाती है कि उसके बेटे की मौत के लिए वह खुद को दोषी न माने। 10 साल जेल में बिताने के बाद तुलसी नई उम्मीदों के साथ अपने परिवार के पास लौटने का फैसला करती है। जेल से रिहा होने के दौरान साथी कैदियों से भावुक विदाई और जेलर के साथ बातचीत दर्शकों को भावुक कर देती है।
शांति निकेतन पहुंचकर टूटा तुलसी का दिल
घर पहुंचने पर तुलसी देखती है कि कभी खुशियों से भरा शांति निकेतन अब दो हिस्सों में बंट चुका है। एक तरफ दामिनी का परिवार रहता है, जबकि दूसरी ओर नियति और नंदिनी का परिवार। सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब सिक्योरिटी गार्ड तुलसी को पहचानने से इनकार कर देता है और कहता है कि उसके मालिक की कोई मां नहीं है।
बदले रिश्ते और नया संघर्ष
बदले हालात देखकर तुलसी वेश बदलकर घर में प्रवेश करती है। बाद में वह अपना असली परिचय देती है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तुलसी के बच्चे उसे स्वीकार करेंगे? इसका जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 : लॉकअप में फिर बढ़ीं नजदीकियां! ब्रेकअप के बाद साथ दिखे योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी,
इमोशनल शुरुआत ने जीता दर्शकों का दिल
नए सीजन का पहला बड़ा ट्विस्ट और भावनात्मक कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर भी शो के नए एपिसोड की चर्चा तेज है और फैंस आगे की कहानी जानने के लिए उत्साहित हैं।
