Korba News: तेज रफ्तार बोलेरो का तांडव होटल के बाहर खड़ी थार समेत कई कारों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार बोलेरो ने होटल के बाहर पार्किंग में खड़े कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में थार, मारुति कार सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति वाहनों के आसपास मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची दीपका थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

होटल के बाहर खड़ी कारों को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार रात दीपका थाना क्षेत्र के कटघोरा रोड स्थित सिंह रेस्टोरेंट के सामने हुआ। पार्किंग में कई वाहन खड़े थे, तभी तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो अनियंत्रित हो गई और एक के बाद एक कई कारों को टक्कर मार दी। हादसे में मारुति कार, थार और अन्य वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बोलेरो में चालक समेत तीन लोग थे सवार
रेस्टोरेंट संचालक अक्षय सिंह के अनुसार, बोलेरो बजरंग चौक दीपका की ओर से आ रही थी। वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बोलेरो SECL में नियोजित बताई जा रही है और उसका चालक विजयनगर का निवासी है। पुलिस वाहन और चालक से संबंधित अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh IPS News: IPS राजेश कुकरेजा को DIG जेल का अतिरिक्त प्रभार
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं रेस्टोरेंट परिसर में लगे CCTV कैमरे में पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बोलेरो तेज रफ्तार में आती है और अचानक नियंत्रण खोने के बाद पार्किंग में खड़ी कारों से टकरा जाती है। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
