Featuredमनोरंजन

KBC 18: बंटवारा 1947′ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचे आमिर खान-सनी देओल, अमिताभ बच्चन ने दी मजेदार वॉर्निंग

KBC 18: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के ग्रैंड प्रीमियर में पहुंचे। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ दोनों सितारों की शानदार केमिस्ट्री और मजेदार बातचीत ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।

KBC 18 में दिखा स्टार पावर

सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो में आमिर खान और सनी देओल हॉट सीट पर बैठे नजर आते हैं। बातचीत के दौरान आमिर खान, अमिताभ बच्चन से उनके मशहूर डायलॉग “सोचना पड़ेगा” का मतलब पूछते हैं।इस पर अमिताभ बच्चन मुस्कुराते हुए कहते हैं कि “इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि सोचना पड़ेगा साहब।” बिग बी की इस बात पर आमिर खान और सनी देओल भी हंस पड़ते हैं। तीनों सितारों की यह मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

10 अगस्त से शुरू होगा KBC 18

लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 18′ का प्रसारण 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। हर सीजन की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन शो की मेजबानी करेंगे। पहले एपिसोड में आमिर खान और सनी देओल विशेष मेहमान के रूप में नजर आएंगे।

बंटवारा 1947′ की रिलीज डेट

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

फैंस में बढ़ा उत्साह

KBC 18 का यह प्रोमो सामने आने के बाद दर्शकों में शो और फिल्म दोनों को लेकर उत्साह बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर आमिर खान, सनी देओल और अमिताभ बच्चन की तिकड़ी की जमकर चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *