Featuredमनोरंजन

July 2026 Film Release: जुलाई में सिनेमाघरों में होगी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बारिश, आलिया भट्ट से अजय देवगन तक मचाएंगे धमाल

July 2026 Film Release: जुलाई 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने एक-दो नहीं बल्कि कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। एक्शन, कॉमेडी, पॉलिटिकल ड्रामा, फैंटेसी और सुपरहीरो फिल्मों का जबरदस्त मिश्रण दर्शकों को देखने को मिलेगा। आलिया भट्ट की ‘अल्फा‘, अजय देवगन की धमाल 4′ और मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ जैसी बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

1. Alpha (अल्फा)

रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर ‘अल्फा साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दमदार एक्शन, शानदार विजुअल्स और मजबूत स्टारकास्ट के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

2. नागबंधम (Nagabandham)

रिलीज डेट: 3 जुलाई 2026

पौराणिक कथा, फैंटेसी और एडवेंचर पर आधारित नागबंधम’ भी 3 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि मुख्य भूमिका में विराट कर्ण नजर आएंगे। इस फिल्म की सीधी टक्कर ‘अल्फा’ से होगी।

3. धमाल 4 (Dhamaal 4)

रिलीज डेट: 10 जुलाई 2026

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और रवि किशन समेत कई कलाकार नजर आएंगे। लंबे समय बाद ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की वापसी दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण बनी हुई है।

4. The India Story

रिलीज डेट: 24 जुलाई 2026

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की सोशल-पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई को रिलीज होगी। यह फिल्म भारत में खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है और सामाजिक संदेश देने का प्रयास करती है।

5. Spider-Man: Brand New Day

रिलीज डेट: 31 जुलाई 2026

मार्वल का लोकप्रिय सुपरहीरो स्पाइडर-मैन एक नई कहानी के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है। लगभग 200 मिलियन डॉलर के बजट में बनी यह फिल्म जुलाई की सबसे बड़ी हॉलीवुड रिलीज मानी जा रही है। दुनियाभर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जुलाई 2026 में मनोरंजन का डबल डोज

जुलाई 2026 में एक्शन, कॉमेडी, पौराणिक, पॉलिटिकल ड्रामा और सुपरहीरो फिल्मों का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह महीना आपके लिए किसी फिल्म फेस्टिवल से कम नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *