Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: थलपति विजय की आखिरी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 2 बजे तक ₹13.33 करोड़ की कमाई
Jana Nayagan Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित और आखिरी फिल्म ‘जन नायकन (Jana Nayagan)’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन जबरदस्त कमाई दर्ज की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दोपहर 2 बजे तक ₹13.33 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और कई बड़ी फिल्मों के पहले दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

दोपहर 2 बजे तक ₹13.33 करोड़ की कमाई
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘जन नायकन’ ने रिलीज के पहले दिन दोपहर 2 बजे तक ₹13.33 करोड़ नेट और लगभग ₹15.73 करोड़ ग्रॉस का कारोबार किया है।
फिल्म को देशभर में 5,477 शोज मिले हैं, जबकि BookMyShow पर दोपहर तक 2 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। केवल दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच ही फिल्म के 30,480 टिकट बिके, जो दर्शकों के जबरदस्त उत्साह को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2026: आज से ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज
इन 10 फिल्मों को छोड़ा पीछे
शुरुआती कमाई के साथ ‘जन नायकन’ ने पहले दिन के कलेक्शन में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें शामिल हैं—
- Haunted 3D – ₹2.50 करोड़
- Raja Shivaji – ₹11.35 करोड़
- Alpha – ₹9.25 करोड़
- Hai Jawani To Ishq Hona Hai – ₹8.65 करोड़
- O Romeo – ₹9.01 करोड़
- Mardaani 3 – ₹4 करोड़
- Chand Mera Dil – ₹3.31 करोड़
- Pati Patni Aur Woh 2 – ₹4.38 करोड़
- Ikkis – ₹7.28 करोड़
- Main Wapas Aaunga – ₹1.15 करोड़
हालांकि फिल्म अभी धमाल 4, Welcome To The Jungle और The Odyssey जैसी फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन से पीछे है।
रात तक ₹20 करोड़ पार करने की उम्मीद
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से फिल्म टिकट खिड़की पर कमाई कर रही है, उसे देखते हुए पहले दिन का कलेक्शन ₹20 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। यदि शाम और रात के शो में दर्शकों की भीड़ बनी रहती है, तो फिल्म पहले दिन शानदार ओपनिंग दर्ज कर सकती है।
थलपति विजय की आखिरी फिल्म
‘जन नायकन’ को निर्देशक एच. विनोथ (H. Vinoth) ने निर्देशित किया है। फिल्म में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसे थलपति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। अभिनय से संन्यास लेने के बाद विजय अब पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं।
रिलीज में हुई थी देरी
फिल्म पहले जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने में देरी के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत कर चुकी है।
