Akka Trailer: राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश आमने-सामने, सत्ता की जंग से भरपूर ट्रेलर रिलीज
Akka Trailer: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘अक्का’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे के बीच सत्ता, संघर्ष और रहस्य से भरी जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी यह पीरियड क्राइम-थ्रिलर 30 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

भवानी और रुद्रा के बीच सत्ता की जंग
सीरीज में कीर्ति सुरेश ‘भवानी’ के किरदार में नजर आएंगी, जो महिलाओं के शासन वाले साम्राज्य की ताकतवर शासक हैं। वहीं राधिका आप्टे ‘रुद्रा’ नाम की रहस्यमयी बागी बनी हैं, जो भवानी की सत्ता को चुनौती देती हैं।ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त टकराव, एक्शन और सस्पेंस की झलक देखने को मिलती है। इसके अलावा तन्वी आजमी और महेश मांजरेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
1980 के दशक की कहानी
यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘अक्का’ की कहानी दक्षिण भारत के काल्पनिक शहर पेरनूरु में आधारित है। यहां मातृसत्तात्मक व्यवस्था है, जहां महिलाओं का शासन चलता है।निर्देशक धर्मराज शेट्टी ने सत्ता की राजनीति, अपराध और रहस्य को एक अनोखे अंदाज में पेश किया है।
कब और कहां देखें ‘अक्का’?
नेटफ्लिक्स की यह बहुप्रतीक्षित सीरीज 30 अक्टूबर 2026 से स्ट्रीम होगी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है
