Isha Ambani Met Gala 2026: ईशा के हाथ का ‘गोल्डन आम’ बना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!
Isha Ambani Met Gala 2026: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट Met Gala 2026 में Isha Ambani ने एक बार फिर अपने स्टाइल से सभी को चौंका दिया। इस बार उनकी साड़ी और जूलरी से ज्यादा चर्चा उनके हाथ में दिखे ‘गोल्डन आम’ की हो रही है, जिसे देखकर विदेशी भी हैरान रह गए।

पहली नजर में यह एक असली आम जैसा लगा, लेकिन असल में यह मशहूर कलाकार Subodh Gupta का एक बेशकीमती आर्टवर्क है, जिसकी कीमत करीब ₹95 लाख (लगभग $100,000) बताई जा रही है।
क्या है ‘गोल्डन आम’ की खासियत?
ईशा अंबानी के हाथ में दिखा यह आम कोई साधारण फल नहीं, बल्कि एक स्टील से बना स्कल्पचर है—
- करीब 20 साल पुराना आर्ट पीस
- हाथ से पेंट किया गया, बिल्कुल असली आम जैसा लुक
- वजन लगभग 800 ग्राम
- ट्रांसपेरेंट बैग में कैरी किया गया
इस आर्टवर्क की खास बात सिर्फ इसकी कीमत नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपी सोच है। कलाकार Subodh Gupta ने ‘आम’ को फल और ‘आम आदमी’ दोनों के प्रतीक के रूप में पेश किया है।
क्यों बना इंटरनेट सेंसेशन?
Isha Ambani जैसे ही रेड कार्पेट पर इस ‘आम’ के साथ नजर आईं, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। विदेशी यूजर्स को लगा कि यह असली आम है बाद में इसकी कीमत और आर्ट वैल्यू सामने आते ही यह टॉक ऑफ द टाउन बन गया
गोल्डन साड़ी और रॉयल लुक
ईशा अंबानी का लुक सिर्फ ‘आम’ तक सीमित नहीं था—
- डिजाइनर गौरव गुप्ता की बनारसी टिशू सिल्क साड़ी
- साड़ी में असली सोने के तारों का इस्तेमाल
- करीब 50 कारीगरों ने 1200 घंटे में तैयार किया
1800 कैरेट जड़ाऊ ब्लाउज
- हीरे, पन्ना, पोलकी और कुंदन से सजा ब्लाउज
- करीब 1800 कैरेट के कीमती रत्न
- निजाम के खजाने से जुड़ा ऐतिहासिक सरपेच
आर्ट बना हेयरस्टाइल
- 600 नकली चमेली के फूलों से बना ‘गजरा’
- तांबा, पीतल और कागज से तैयार
- 150 घंटे की मेहनत
भारत की संस्कृति का ग्लोबल प्रदर्शन
Met Gala जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर ‘आम’ को आर्ट के रूप में पेश कर Isha Ambani ने यह दिखा दिया कि भारतीय संस्कृति और सादगी भी ग्लोबल फैशन में सबसे अलग और खास हो सकती है।
