Ganesh Chaturthi 2026 Recipe: गणपति बप्पा के लिए बनाएं चॉकलेट मोदक, जानें आसान रेसिपी
Ganesh Chaturthi 2026 Recipe: गणेश चतुर्थी का पावन पर्व आने वाला है। इस खास मौके पर भक्त भगवान गणेश की स्थापना करते हैं और 10 दिनों तक पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय हैं, इसलिए गणेशोत्सव के दौरान बप्पा को अलग-अलग तरह के मोदक का भोग लगाया जाता है।

अगर आप इस बार कुछ नया बनाना चाहते हैं तो पारंपरिक मोदक के साथ चॉकलेट मोदक भी तैयार कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बच्चों को भी काफी पसंद आएगा।
चॉकलेट मोदक बनाने के लिए सामग्री
मोदक के लिए:
- 1 कप मिल्क पाउडर
- डेढ़ बड़ा चम्मच कोको पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1/4 कप दूध
- 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 2 से 3 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी
चॉकलेट सॉस के लिए:
- 50 ग्राम चॉकलेट
- 25 ग्राम फ्रेश क्रीम
- 5 ग्राम बटर
चॉकलेट मोदक बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। इसमें मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसमें दूध और कंडेंस्ड मिल्क डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि मिश्रण में गांठ न बने।
- मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा होकर आटे जैसा न हो जाए।
- इसमें स्वादानुसार पिसी हुई चीनी मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें।
- तैयार मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद मोदक के सांचे में हल्का घी लगाएं।
- सांचे में मिश्रण भरें और बीच में तैयार चॉकलेट सॉस डालें। ऊपर से थोड़ा और मिश्रण लगाकर मोदक को अच्छी तरह बंद कर दें।
- सावधानी से मोदक को सांचे से निकालें और कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें।
आपके स्वादिष्ट चॉकलेट मोदक तैयार हैं। इन्हें ऊपर से चॉकलेट सॉस डालकर सर्व कर सकते हैं।
कैसे बनाएं चॉकलेट सॉस?
चॉकलेट सॉस बनाने के लिए एक पैन में बटर डालें। इसमें चॉकलेट डालकर अच्छी तरह पिघलाएं। जब चॉकलेट स्मूद हो जाए तो इसमें फ्रेश क्रीम मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें।तैयार चॉकलेट सॉस को मोदक की फिलिंग या टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
गणेश चतुर्थी पर मोदक का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं। इसलिए गणेश पूजा में मोदक का भोग विशेष महत्व रखता है। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार अलग-अलग प्रकार के मोदक बनाकर बप्पा को अर्पित करते हैं।
