Featuredट्रेवल

IRCTC Sri Lanka Ramayana Tour: 6 दिन का श्रीलंका टूर, ₹59,950 से शुरू पैकेज

Sri Lanka Ramayana Tour 2026: श्रीलंका घूमने के साथ रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का खास टूर पैकेज आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। 5 रात और 6 दिन का यह श्रीलंका रामायण टूर 24 सितंबर 2026 को बेंगलुरु से शुरू होगा।

IRCTC Sri Lanka Ramayana Tour


₹59,950 से शुरू होगी यात्रा

IRCTC के अनुसार, तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत ₹59,950 प्रति व्यक्ति है। दो लोगों के लिए ₹60,500 और अकेले यात्रा करने पर ₹81,100 प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। 5 से 11 साल के बच्चे के लिए अतिरिक्त बिस्तर के साथ ₹46,000 और बिना बिस्तर ₹41,700 शुल्क निर्धारित है। पैकेज में इकोनॉमी क्लास फ्लाइट, 5 रातों का होटल स्टे, नाश्ता, लंच, डिनर, AC वाहन, टूर गाइड, एंट्री टिकट, विदेश यात्रा बीमा, GST और 2% TCS शामिल हैं।

रामायण से जुड़े इन स्थलों के होंगे दर्शन

टूर के दौरान दांबुल्ला, कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो जैसे प्रमुख स्थानों की यात्रा कराई जाएगी। इसके अलावा यात्रियों को श्री भक्त हनुमान मंदिर, सीता अम्मन मंदिर, अशोक वाटिका, पंचमुखी अंजनेयर मंदिर और मुनीश्वरम मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान दांबुल्ला गुफा मंदिर, थिरु कोनेश्वरम मंदिर, दांत मंदिर, सिगिरिया और पिन्नावाला हाथी अनाथालय भी कार्यक्रम में शामिल हैं।

कौन सी फ्लाइट होगी शामिल?

पैकेज में SriLankan Airlines की Economy Class फ्लाइट शामिल है। 24 सितंबर को बेंगलुरु से कोलंबो के लिए उड़ान होगी, जबकि टूर के अंत में कोलंबो से बेंगलुरु वापसी होगी। IRCTC ने इस पैकेज में सीमित सीटों की जानकारी दी है। यात्रा करने वाले यात्रियों के पास भारत लौटने की तारीख से कम से कम 6 महीने वैध पासपोर्ट होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *