India’s Got Latent Season 2 Finale : न कोई विनर, न कोई रैंकिंग… समय रैना ने सभी को दिए ₹1 लाख
India’s Got Latent Season 2 Finale: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ अपने फिनाले एपिसोड के साथ खत्म हो गया है। शो के आखिरी एपिसोड में दर्शकों को कॉमेडी और मनोरंजन के साथ एक बड़ा सरप्राइज भी देखने को मिला। फिनाले में समय रैना ने ऐसा फैसला लिया, जिसने पूरे शो के फॉर्मेट को ही बदल दिया।

समय रैना ने किसी भी कंटेस्टेंट की रैंकिंग नहीं की और सभी परफॉर्मर्स को बराबर मौका देते हुए हर कंटेस्टेंट को 1-1 लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान कर दिया।
फिनाले में पुराने कंटेस्टेंट्स की हुई वापसी
‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के फिनाले को खास बनाने के लिए पहले सीजन के कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स भी स्टेज पर नजर आए। केशव झा और प्रवीण बैरवा की वापसी ने शो में रीयूनियन वाला माहौल बना दिया।पुराने चेहरों को दोबारा देखकर फैंस को भी शो के शुरुआती दौर की यादें ताजा हो गईं।
समय रैना ने क्यों नहीं की रैंकिंग?
शो के पिछले एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर नंबर दिए जाते थे और उसी के अनुसार रैंकिंग तय होती थी। लेकिन फिनाले में समय रैना ने इस नियम को बदल दिया।उन्होंने ऐलान किया कि इस बार किसी को नंबर या रैंकिंग नहीं दी जाएगी। इसके बजाय सभी कंटेस्टेंट्स को बराबर इनाम दिया जाएगा।समय के इस फैसले ने शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स और दर्शकों को भी हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर भी फिनाले के इस खास पल की काफी चर्चा हो रही है।
रफ्तार समेत कई सितारे हुए शामिल
फिनाले एपिसोड में रैपर रफ्तार समेत कई चर्चित हस्तियां गेस्ट जज के रूप में शामिल हुईं। समय रैना और मेहमानों के बीच मजेदार बातचीत और कॉमेडी ने एपिसोड को और खास बना दिया।
अपने सफर को याद कर भावुक हुए समय रैना
फिनाले के दौरान समय रैना ने शो के सफर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि शो को लेकर कई चुनौतियां आईं, लेकिन दर्शकों के प्यार और समर्थन से यह सफर आगे बढ़ता रहा।इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का फिनाले बिना किसी विजेता रैंकिंग के खत्म हुआ और सभी कंटेस्टेंट्स को बराबर इनाम देने का फैसला शो का सबसे चर्चित पल बन गया।
‘
