Featuredबिजनेस

Bank Holidays November 2026: नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? जानें आपके शहर में छुट्टी की तारीख

Bank Holidays November 2026: अगर नवंबर महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2026 के बाकी दिनों में अलग-अलग राज्यों और शहरों में कई अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे।

ऐसे में चेक जमा करने, नकदी निकालने या अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा।16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर बिहार और झारखंड में बैंक बंद हैं, जबकि मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं।

24 नवंबर को कई राज्यों में बैंक बंद

24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर मध्य प्रदेश के भोपाल सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के निर्धारित शहरों में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

नवंबर 2026 में बाकी बैंक छुट्टियां

  • 20 नवंबर (शुक्रवार): इगास-बग्वाल के अवसर पर देहरादून में बैंक बंद।
  • 23 नवंबर (सोमवार): सेंग कुट स्नेम के कारण शिलांग (मेघालय) में बैंक अवकाश।
  • 24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद।
  • 27 नवंबर (शुक्रवार): कनकदास जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक बंद।
  • 28 नवंबर (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक अवकाश।
  • 29 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, सभी बैंक बंद।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट और शाखा से जुड़े अन्य कार्य छुट्टियों के दौरान प्रभावित हो सकते हैं।जरूरी बैंकिंग कार्य के लिए घर से निकलने से पहले अपने शहर की बैंक छुट्टी की जानकारी अवश्य जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *