Featuredमनोरंजन

Shamita Shetty : शमिता शेट्टी ने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी बोलीं- “तुमने शादी करके क्या उखाड़ लिया भाई

Shamita Shetty : बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार वजह उनकी उम्र या रिलेशनशिप नहीं, बल्कि ट्रोलर्स को दिया गया उनका बेबाक जवाब है। 47 साल की शमिता ने इंस्टाग्राम पर एज शेमिंग और शादी को लेकर तंज कसने वालों को जमकर लताड़ लगाई है।

दरअसल, शमिता शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक यूजर का कमेंट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि “आपकी उम्र हो गई है, पहले वाली बात नहीं रही।” इस कमेंट का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बेहद आत्मविश्वास और सकारात्मक अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, “हां, मैं अलग दिखूंगी। समय के साथ चीजें बदलती हैं और यही जिंदगी का नैचुरल तरीका है। फिजिकल अपीयरेंस हमेशा एक जैसी नहीं रहती, लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं हेल्दी, फिट और खुश हूं। भगवान ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।”

शादी को लेकर भी दिया करारा जवाब

यूजर ने सिर्फ उम्र पर ही नहीं, बल्कि शमिता के सिंगल होने पर भी तंज कसा। कमेंट में लिखा गया कि अगर उन्होंने समय पर शादी कर ली होती तो उनके बच्चे बड़े हो गए होते। इस पर शमिता ने बिना झिझक जवाब देते हुए लिखा, “तो? तुमने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई?”उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी बेबाकी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सिंगल महिलाओं को क्यों करते हो टारगेट?”

शमिता ने आगे लिखा कि आखिर लोग सिंगल महिलाओं को उम्र और शादी के नाम पर शर्मिंदा क्यों करते हैं। उन्होंने ट्रोलर को जवाब देते हुए कहा कि अगर उसकी सोच इतनी पितृसत्तात्मक और पिछड़ी हुई है, तो उसे तुरंत उन्हें अनफॉलो कर देना चाहिए।एक्ट्रेस का यह बयान उन महिलाओं के लिए एक मजबूत संदेश माना जा रहा है, जो समाज के शादी और उम्र से जुड़े दबावों का सामना करती हैं।

सोशल मीडिया पर मिला समर्थन

शमिता शेट्टी के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। कई यूजर्स ने कहा कि किसी महिला की जिंदगी को सिर्फ शादी और बच्चों से नहीं आंका जा सकता। वहीं कई फैंस ने उनकी फिटनेस, आत्मविश्वास और पॉजिटिव सोच की तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *