Independence Day 2026: पहले गूंजेगा वंदे मातरम, फिर राष्ट्रगान; Gen Z पर रहेगा खास फोकस
Independence Day 2026: भारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बार समारोह में युवा शक्ति और Gen Z को खास महत्व दिया गया है।

राष्ट्रगान से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम
इस साल समारोह की सबसे खास बात यह है कि राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम गाया जाएगा। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसे विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है।
यह भी पढ़ें: CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में 3 दिन बाद फिर सक्रिय होगा मानसून
ओलंपियाड विजेताओं और युवाओं का होगा सम्मान
अंतरराष्ट्रीय भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और गणित ओलंपियाड 2026 में पदक जीतने वाले 19 छात्रों को लाल किले पर विशेष अतिथि के तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा युवा इनोवेटर्स, स्टार्टअप संस्थापक, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लाभार्थी, पीएम कौशल विकास योजना से जुड़े युवा और माय भारत स्वयंसेवक भी समारोह में शामिल होंगे।
विकसित भारत @2047 पर फोकस
समारोह में विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को भी प्रमुखता दी जाएगी। परमाणु तकनीक, अंतरिक्ष और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा। इस बार बैठने के क्षेत्रों के नाम भारत की प्रमुख झीलों पर रखे गए हैं, जिससे जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। कुल मिलाकर, 15 अगस्त 2026 का समारोह युवा शक्ति, राष्ट्रभक्ति, उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प का संदेश देने वाला होगा।
