Google Drive : यूजर्स अलर्ट! बंद हुई ये बैकअप सर्विस, तुरंत बदलें सेटिंग नहीं तो नई Photos नहीं होंगी सेव
Google Drive : Google ने Drive for desktop का एक महत्वपूर्ण फीचर बंद कर दिया है। अब कंप्यूटर के किसी फोल्डर से Google Photos में फोटो और वीडियो का ऑटोमैटिक बैकअप नहीं होगा। ऐसे में जिन यूजर्स का बैकअप इसी फीचर पर निर्भर था, उन्हें तुरंत अपनी सेटिंग बदलनी होगी, वरना नई फाइलें Google Photos में सेव नहीं होंगी।

अब तक Google Drive for desktop के जरिए यूजर्स अपने कंप्यूटर के किसी भी फोल्डर को Google Photos से लिंक कर सकते थे। इससे उस फोल्डर में आने वाली नई फोटो और वीडियो अपने आप Google Photos में अपलोड हो जाती थीं। अब Google ने इस सुविधा को बंद कर दिया है।
क्या बदला है?
Google ने केवल Drive for desktop से Google Photos में ऑटो बैकअप की सुविधा बंद की है। Google Drive और Google Photos दोनों सेवाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी।
किन यूजर्स पर पड़ेगा असर?
- कैमरे से फोटो कंप्यूटर में ट्रांसफर करने वाले
- पुराने फोटो कलेक्शन रखने वाले
- स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स का बैकअप लेने वाले
- Google Drive for desktop से Google Photos सिंक करने वाले यूजर्स
फोन यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं
अगर आप केवल स्मार्टफोन से Google Photos ऐप के जरिए बैकअप लेते हैं, तो इस बदलाव का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मोबाइल बैकअप पहले की तरह जारी रहेगा।
अब फोटो बैकअप कैसे करें?
- Google Photos खोलें।
- + (Plus) आइकन पर क्लिक करें।
- Back up folders विकल्प चुनें।
- जिस फोल्डर का बैकअप चाहिए उसे सेलेक्ट करें।
अगर आपकी फोटो पहले से Google Drive में मौजूद हैं, तो उन्हें Google Photos में Import भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी और Moto Pen के साथ आया दमदार टैबलेट, कीमत ₹33,999 से शुरू
क्या पुरानी फोटो डिलीट होंगी?
नहीं। Google के अनुसार Google Photos में पहले से सेव सभी फोटो और वीडियो पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। बदलाव केवल भविष्य में होने वाले ऑटोमैटिक बैकअप पर लागू होगा।
