Featuredछत्तीसगढ़

IIIT Raipur: IIIT रायपुर में बड़ी चोरी हॉस्टल से 15 लैपटॉप गायब, CCTV में कैद हुए आरोपी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

IIIT Raipur Laptop Theft: नया रायपुर स्थित Indian Institute of Information Technology Raipur (IIIT रायपुर) में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। शातिर चोर हॉस्टल में काम का बहाना बनाकर दाखिल हुए और छात्रों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर करीब 15 लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IIIT Raipur


परीक्षा के दौरान वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब हॉस्टल में रहने वाले अधिकांश छात्र परीक्षा देने गए हुए थे। इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग काम का बहाना बनाकर परिसर में दाखिल हुए और कमरों से लगभग 15 लैपटॉप लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

राखी थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरी घटना Naya Raipur के Rakhi Police Station थाना क्षेत्र की है। संस्थान प्रबंधन ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंप दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक..

छात्रों में नाराजगी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

चोरी की इस घटना के बाद छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल IIIT रायपुर में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक को दर्शाती है। छात्रों ने संस्थान प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने, हॉस्टल में बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्ती और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। चोरी हुए लैपटॉप की बरामदगी के लिए आसपास के इलाकों में भी जांच की जा रही है।

IIIT रायपुर में चोरी की घटना से जुड़े मुख्य बिंदु

  • नया रायपुर स्थित IIIT रायपुर के हॉस्टल से 15 लैपटॉप चोरी
  • परीक्षा के दौरान छात्रों की अनुपस्थिति का उठाया फायदा
  • आरोपी CCTV कैमरे में कैद
  • राखी थाना पुलिस ने शुरू की जांच
  • छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

https://www.instagram.com/reel/DYOoBtlNYUx/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *