Featuredबिजनेस

Gold Silver Price Hike: मध्य पूर्व तनाव से सोना-चांदी में तूफानी तेजी, रायपुर में सबसे सस्ता सोना; जानें आपके शहर का ताजा भाव

Gold Silver Price Today 12 May 2026: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में सोना ₹337 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ, जबकि चांदी में ₹3,500 से ज्यादा प्रति किलो का उछाल देखा गया। निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की ओर बढ़ती रुचि के चलते दोनों कीमती धातुओं में तेज खरीदारी हो रही है।

Gold Silver Price Hike 12 May 2026


सोने की कीमत में जोरदार उछाल

मंगलवार सुबह करीब 9:35 बजे 24 कैरेट सोने का भाव ₹334 की तेजी के साथ ₹1,53,997 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सोने ने ₹1,54,243 का उच्चतम स्तर भी छुआ।

Gold Price Today (10 ग्राम)

  • ओपनिंग प्राइस: ₹1,53,997
  • दिन का उच्चतम स्तर: ₹1,54,243
  • दिन का न्यूनतम स्तर: ₹1,53,851
  • तेजी: ₹334 प्रति 10 ग्राम

चांदी में ₹3,500 से ज्यादा की तेजी

चांदी की कीमतों में भी शानदार तेजी देखने को मिली। सुबह 9:47 बजे चांदी ₹3,514 प्रति किलो बढ़कर ₹2,81,825 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Silver Price Today (1 किलो)

  • मौजूदा भाव: ₹2,81,825
  • तेजी: ₹3,514 प्रति किलो
  • दिन का उच्चतम स्तर: ₹2,82,680
  • दिन का न्यूनतम स्तर: ₹2,79,244

आपके शहर में आज का सोना-चांदी का भाव

शहरसोना (10 ग्राम)चांदी (1 किलो)
पटना₹1,54,390₹2,82,030
जयपुर₹1,54,180₹2,81,000
कानपुर₹1,54,180₹2,80,950
लखनऊ₹1,54,180₹2,80,950
भोपाल₹1,54,310₹2,81,170
इंदौर₹1,54,310₹2,81,170
चंडीगढ़₹1,54,140₹2,80,950
रायपुर₹1,53,980₹2,90,000

रायपुर में सबसे सस्ता सोना

Raipur में आज सोना अन्य बड़े शहरों की तुलना में सबसे सस्ते दाम पर मिल रहे हैं। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,53,980 दर्ज किया गया।

क्यों बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?

विशेषज्ञों के मुताबिक मध्य पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में चुन रहे हैं। डॉलर, कच्चे तेल और भू-राजनीतिक हालात का सीधा असर सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करें। कीमतों में तेजी का सिलसिला कुछ समय तक जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *