Featuredलाइफस्टाइल

How to Make Protein Sandwich: आलू सैंडविच से हो गए हैं बोर शाम की भूख के लिए बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल सैंडविच

How to Make Protein Sandwich: सुबह और शाम की हल्की भूख में अगर आप रोज एक जैसा आलू सैंडविच खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करने का समय है। मूंग दाल से बना यह प्रोटीन रिच सैंडविच स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं। यह सैंडविच बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करेंगे।

मूंग दाल प्रोटीन सैंडविच बनाने की सामग्री

  • भीगी हुई मूंग दाल
  • बारीक कटी प्याज
  • शिमला मिर्च
  • कद्दूकस की हुई गाजर
  • हरा धनिया
  • हरी मिर्च और अदरक
  • हल्दी पाउडर
  • चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • मक्खन या तेल

बनाने की आसान विधि

सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकालकर इसे हरी मिर्च और अदरक के साथ हल्का दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो। अब इस मिश्रण में प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हरा धनिया, हल्दी, चाट मसाला और नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। ब्रेड स्लाइस पर मूंग दाल का मिश्रण फैलाएं। एक गर्म नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा मक्खन या तेल डालकर पहले दाल वाली साइड से धीमी आंच पर सेंकें। फिर दूसरी तरफ भी मिश्रण लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं। आपका स्वादिष्ट और हेल्दी मूंग दाल प्रोटीन सैंडविच तैयार है। इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

क्यों है यह सैंडविच हेल्दी?

मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत मानी जाती है। इसलिए यह नाश्ता उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है जो हेल्दी खाने की आदत अपनाना चाहते हैं, बच्चों के लिए पौष्टिक स्नैक्स ढूंढ रहे हैं या अपने डाइट में प्रोटीन बढ़ाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *