Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: ईमानदारी की मिसाल रेलवे स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाया

Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और ईमानदारी का परिचय देते हुए स्टेशन पर छूटे एक व्यवसायी के ट्रॉली बैग को सुरक्षित उसके मालिक तक पहुंचाया। बैग में नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान मौजूद था, जिसे सुरक्षित वापस मिलने पर व्यवसायी ने राहत की सांस ली।

Chhattisgarh News


स्टेशन पर भूल गए थे बैग

जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर निवासी व्यवसायी विजय धामेचा दिल्ली से लौटने के बाद दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। कार में सामान रखते समय वे जल्दबाजी में अपना ट्रॉली बैग प्लेटफॉर्म पर ही छोड़कर चले गए। कुछ समय बाद स्टेशन पर गश्त कर रहे RPF जवानों की नजर बैग पर पड़ी, जिसके बाद उसे सुरक्षा की दृष्टि से अपने कब्जे में ले लिया गया।

जांच के बाद मालिक को सौंपा गया बैग

बैग मिलने के बाद RPF ने आवश्यक जांच और सत्यापन प्रक्रिया पूरी की। सोमवार सुबह पहचान की पुष्टि होने के बाद बैग व्यवसायी विजय धामेचा को सौंप दिया गया। बैग में रखी नकदी, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित मिलने पर उन्होंने RPF का आभार व्यक्त किया।

RPF के कार्य की हो रही सराहना

इस सराहनीय कार्य में सहायक उपनिरीक्षक किरण बेंजामिन, एल.आर. मंडावी तथा हेड कांस्टेबल अमर ज्योति राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यात्रियों ने RPF की सतर्कता, ईमानदारी और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए इसे आमजन के विश्वास को मजबूत करने वाला कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *