Featuredछत्तीसगढ़

CG Police Transfer: बड़ा फेरबदल, 12 ASI का ट्रांसफर, 3 बने चौकी प्रभारी

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 12 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) का तबादला किया गया है। इस बदलाव के तहत 3 पुलिसकर्मियों को चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि एक को रक्षित केंद्र भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

CG Police Transfer


किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार—

  • संजय यादव को चौकी प्रभारी सलका से थाना झिलमिली भेजा गया
  • गुड्डू कुमार को थाना विश्रामपुर से चौकी प्रभारी सलका बनाया गया
  • संतोष सिंह को चौकी प्रभारी करंजी से चौकी प्रभारी खेड़ी नियुक्त किया गया
  • विशाल मिश्रा को थाना विश्रामपुर से चौकी करंजी भेजा गया
  • कृष्ण कुमार सिंह को चौकी प्रभारी खेड़ी से रक्षित केंद्र सूरजपुर भेजा गया
  • अशोक साहू को रक्षित केंद्र से थाना विश्रामपुर में पदस्थ किया गया
  • विवेकानंद सिंह को रक्षित केंद्र से थाना भटगांव भेजा गया
  • हरिशंकर तिवारी को थाना प्रतापपुर से थाना विश्रामपुर स्थानांतरित किया गया
  • नंदलाल को थाना भटगांव से थाना विश्रामपुर भेजा गया
  • सिप्रियन टोप्पो को रामानुजनगर से थाना प्रेमनगर भेजा गया
  • विनोद कुमार को चौकी रेवटी से थाना चंदौरा भेजा गया
  • मानिक चंद को चौकी लोटरी से थाना भटगांव में पदस्थ किया गया

प्रशासन का उद्देश्य

पुलिस विभाग का यह कदम जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कार्यक्षमता बढ़ाने और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के बदलाव से फील्ड लेवल पर बेहतर मॉनिटरिंग और क्राइम कंट्रोल में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *