CG JOB NEWS: दिव्यांगजनों के लिए सुनहरा अवसर, रायपुर में आज रोजगार मेला, 30 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी
CG JOB NEWS: छत्तीसगढ़ के दिव्यांग युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा आज 5 जून को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

दिव्यांगजनों को मिलेगा रोजगार का अवसर
रोजगार मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने वाले (श्रवण यंत्र की सहायता से) तथा देखने में कठिनाई वाले (चश्मे की सहायता से) दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं।
ये कंपनियां करेंगी भर्ती
रोजगार मेले में कई नामी कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी, जिनमें प्रमुख रूप से—
- स्काई ऑटोमोबाइल (मारुति नेक्सा)
- क्रेडालिस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड
- आई ट्रेड टेलीमेटिक्स निगरानी GPS
- रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड
- बारबरिक ट्रांसफॉर्मर्स
- अविनाश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड
- विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड
शामिल हैं।
30 हजार तक मिलेगा वेतन
कंपनियां उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और पद के आधार पर चयन करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 11,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। कार्यस्थल रायपुर और सिलतरा क्षेत्र में रहेगा।
यह भी पढ़ें: CG Weather Update: मानसून की दस्तक के बाद बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम..
कौन कर सकता है आवेदन?
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार बिना व्हीलचेयर के सामान्य रूप से चलने-फिरने में सक्षम होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे—
- शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
- तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
- स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र
- रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र
- आधार कार्ड
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।
