Featuredमनोरंजन

Huma Qureshi:  बॉलीवुड में बजेगी शहनाई! हुमा कुरैशी और रचित सिंह की शादी की खबर वायरल

Huma Qureshi: बॉलीवुड में बजेगी शहनाई! हुमा कुरैशी और रचित सिंह की शादी की खबर वायरलबॉलीवुड अभिनेत्री Huma Qureshi इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं। खबरें हैं कि यह कपल अक्टूबर या नवंबर 2026 में शादी करने की तैयारी कर रहा है।

rachit singh And Huma Qureshi

अमेरिका में हुई थी सीक्रेट इंगेजमेंट

रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर 2025 में रचित सिंह ने अमेरिका में बेहद रोमांटिक अंदाज में हुमा कुरैशी को प्रपोज किया था। बताया जा रहा है कि दोनों ने वहीं एक निजी समारोह में सगाई भी कर ली थी। हालांकि इस कपल ने अपनी इंगेजमेंट को सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन अब उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुंबई में होगी इंटिमेट वेडिंग

सूत्रों की मानें तो हुमा कुरैशी एक इंटिमेट वेडिंग चाहती हैं, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जा सकती है, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

फिल्म ‘थम्मा’ से शुरू हुई थी लव स्टोरी

हुमा और रचित सिंह को पहली बार फिल्म ‘थम्मा’ की स्क्रीनिंग पर साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों को कई इवेंट्स और पार्टियों में साथ स्पॉट किया गया। खासतौर पर Sonakshi Sinha की शादी में दोनों की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को साथ देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

कौन हैं रचित सिंह

रचित सिंह वाराणसी से मुंबई तक अपने दम पर पहचान बनाने वाले एक्टिंग मेंटर और मॉडल हैं। साल 2016 में उन्होंने मायानगरी मुंबई में कदम रखा और मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर Atul Mongia के साथ काम कर इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। बाद में रचित ने अपना खुद का ‘स्टूडियो आर्टिस्ट कलेक्टिव’ शुरू किया, जहां वे नए कलाकारों को एक्टिंग और परफॉर्मेंस की ट्रेनिंग देते हैं। आज वे इंडस्ट्री में उभरते टैलेंट को तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *