Featuredमनोरंजन

Bhojpuri Bawaal: राजा जी के दिलवा’ पर जन्नत जुबैर के ठुमकों ने लूटी महफिल, पवन सिंह ने खोले दिल के राज

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर की जोड़ी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। एंटरटेनमेंट शो भोजपुरी बवाल’ में दोनों ने सुपरहिट गाने ‘राजा जी के दिलवा’ पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं शो के दौरान पवन सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक भावुक खुलासा भी किया, जिसने सभी को चौंका दिया।

शो में जन्नत जुबैर ने भोजपुरी सितारों के साथ मस्तीभरी बातचीत की। इसी दौरान प्यार और रिश्तों की चर्चा में पवन सिंह ने बताया कि उन्हें किसी को ‘आई लव यू’ कहने में करीब डेढ़ साल लग गए थे, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि जिसे भी उन्होंने दिल से चाहा, वह आखिरकार उन्हें नहीं मिला। पवन सिंह की यह बात सुनकर जन्नत जुबैर भी हैरान रह गईं। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके बाद शो में दोनों ने ‘राजा जी के दिलवा’ गाने पर शानदार डांस किया। जन्नत जुबैर के ग्लैमरस डांस मूव्स और पवन सिंह के देसी अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्यार मिल रहा है। ‘भोजपुरी बवाल’ का यह एपिसोड दर्शकों के लिए मनोरंजन, मस्ती और इमोशनल मोमेंट्स से भरपूर साबित हुआ। डांस वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *