Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश के आसार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की ओर है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया मौसमी सिस्टम प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ा सकता है। अगले चार दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

CG Weather Update 12 August 2026


बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज इसी क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते आने वाले दिनों में प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं। फिलहाल छत्तीसगढ़ में मौसमी बारिश सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम है।

इन इलाकों में हुई बारिश

मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बोदरी में सबसे ज्यादा 7 सेमी बारिश हुई। वहीं बिलासपुर, सकरी और पथरिया में 5-5 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। कुमरदा, दुलदुला, मरीं बंगला देवरी, गोबरा नवापारा और तखतपुर में 4-4 सेमी बारिश हुई। कई अन्य इलाकों में भी 1 से 3 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जगदलपुर और दुर्ग सबसे गर्म

मंगलवार को जगदलपुर और दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नए निम्न दबाव क्षेत्र के बनने के बाद प्रदेश में बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने की संभावना है। खासकर उत्तरी इलाकों में अगले चार दिनों के दौरान मौसम सक्रिय रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *