Money Heist: फिर होगी दुनिया की सबसे बड़ी चोरी नेटफ्लिक्स ने दिया Money Heist के नए सीजन का हिंट
Money Heist: दुनियाभर में करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाली नेटफ्लिक्स की सुपरहिट क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज Money Heist एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नए टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। नेटफ्लिक्स द्वारा जारी वीडियो में साफ लिखा गया है — “The story is not over yet” यानी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि ‘मनी हाइस्ट’ का नया सीजन जल्द आ सकता है।

स्पेनिश भाषा में बनी इस सीरीज ने ओटीटी की दुनिया में इतिहास रच दिया था। शुरुआत में इस शो को ज्यादा सफलता नहीं मिली थी, लेकिन जब Netflix ने साल 2017 में इसके राइट्स खरीदे और इसे दुनियाभर में रिलीज किया, तब से यह ग्लोबल फेनोमेनन बन गई।
नेटफ्लिक्स ने दिया सीजन 6 का बड़ा संकेत
हाल ही में नेटफ्लिक्स ने ‘मनी हाइस्ट’ के सभी पांच सीजन्स को मिलाकर एक फ्लैशबैक वीडियो शेयर किया। वीडियो में प्रोफेसर और उनकी टीम की अब तक की पूरी चोरी की कहानी दिखाई गई। बैंक ऑफ स्पेन की लूट से लेकर गोल्ड चोरी तक के बड़े सीन्स को फिर से दिखाया गया।वीडियो के आखिर में एक खास मैसेज दिया गया — “The next heist is already in motion.” इसी लाइन ने फैंस के बीच सीजन 6 को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। हालांकि नेटफ्लिक्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं किया है कि नया सीजन आएगा या फिर ‘बर्लिन’ की तरह कोई नया स्पिन-ऑफ यूनिवर्स तैयार किया जाएगा।
‘बर्लिन सीजन 2’ भी जल्द होगा रिलीज
मनी हाइस्ट यूनिवर्स की स्पिन-ऑफ सीरीज Berlin का दूसरा सीजन 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इसी के प्रमोशन के दौरान यह नया टीजर रिलीज किया गया, जिसने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
मनी हाइस्ट ने तोड़े थे कई रिकॉर्ड्स
‘मनी हाइस्ट’ नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश सीरीज में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके चौथे सीजन को रिलीज के एक महीने के भीतर 65 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। वहीं तीसरे सीजन को 34.3 मिलियन दर्शकों ने देखा था।सीरीज का थीम सॉन्ग “Bella Ciao”, लाल जंपसूट और डाली मास्क दुनियाभर में पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं। आज भी सोशल मीडिया पर मनी हाइस्ट के डायलॉग्स और किरदार ट्रेंड करते रहते हैं।
फैंस को अगली अनाउंसमेंट का इंतजार
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सच में ‘मनी हाइस्ट सीजन 6’ आने वाला है? फिलहाल नेटफ्लिक्स ने सिर्फ हिंट दिया है, लेकिन फैंस इसकी अगली आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
