Cybersecurity Technical Recruitment 2026: गृह मंत्रालय में 195 तकनीकी पदों पर भर्ती, 19 मई तक करें आवेदन
Cybersecurity Technical Recruitment 2026: देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए Indian Cyber Crime Coordination Centre ने 195 तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती Ministry of Home Affairs के तहत की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नई दिल्ली और असम के डेरगांव में नियुक्त किया जाएगा।

इतनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद और अनुभव के अनुसार हर महीने ₹1.2 लाख से ₹2.5 लाख तक वेतन दिया जाएगा।
कुल पदों की संख्या
- कुल पद: 195
- भर्ती का प्रकार: संविदा (Contract Basis)
- अनुबंध अवधि: 3 वर्ष
- नौकरी का स्थान: नई दिल्ली और डेरगांव (असम)
आवेदन की अंतिम तिथि
- आवेदन शुरू: जारी
- अंतिम तिथि: 19 मई 2026
आवेदन करने की वेबसाइट
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना फिसला, जानें 22K और 24K गोल्ड का आज का रेट
किन क्षेत्रों में भर्ती होगी?
भर्ती निम्न प्रमुख डोमेन में की जाएगी:
- Cyber Threat Intelligence (CTI)
- IT and Software Development
- Digital Forensics
- OSINT Operations
- Malware Analysis
- Legal and Cyber Law
- Crime Analytics
- AI/ML and Data Science
- Blockchain
- Media and Communication
योग्यता
- संबंधित क्षेत्र में 1 से 7 वर्ष का अनुभव
- साइबर सिक्योरिटी, आईटी, डिजिटल फोरेंसिक, डेटा साइंस या संबंधित विषयों में योग्यता
चयन प्रक्रिया
- आवेदन स्क्रीनिंग
- अनुभव का मूल्यांकन
- इंटरव्यू / तकनीकी परीक्षण (यदि लागू हो)
प्रमुख पद
- Cyber Threat Intelligence Analyst
- Digital Forensics Expert
- IT Security Specialist
- Malware Analyst
- OSINT Investigator
- Cyber Law Specialist
- Data Analyst
- Cyber Forensics Expert
क्यों खास है यह भर्ती?
यह भर्ती भारत के साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए की जा रही है। चयनित विशेषज्ञ साइबर अपराध जांच, डिजिटल फोरेंसिक, डेटा विश्लेषण और थ्रेट इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करेंगे।
