Featuredमनोरंजन

Awarapan 2 Trailer: इमरान हाशमी की दमदार वापसी शिवम पंडित’ बन मचाया तहलका14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

Awarapan 2 Trailer: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक बार फिर इमरान हाशमी ‘शिवम पंडित’ के आइकॉनिक किरदार में लौटे हैं, जबकि शबाना आजमी की दमदार एंट्री और दिशा पाटनी की झलक ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ट्रेलर की शुरुआत एक रोमांचक सीन से होती है, जिसमें शिवम पंडित मौत के मुंह में दिखाई देते हैं। इसके बाद शबाना आजमी का दमदार डायलॉग और इमरान हाशमी का जवाब ट्रेलर को और भी प्रभावशाली बना देता है। बैकग्राउंड में बजता ‘तेरा मेरा रिश्ता पुराना’ गाना पुराने पार्ट की यादें ताजा कर देता है ।ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और बदले की कहानी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म में कई हाई-वोल्टेज फाइट सीक्वेंस और दमदार डायलॉग्स शामिल किए गए हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है।हाल ही में फिल्म की रिलीज टलने की अफवाहें भी सामने आई थीं, लेकिन मेकर्स और इमरान हाशमी ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। अब आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है कि ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन फिल्म का मुकाबला ‘बंटवारा 1947’ से होगा। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को UA सर्टिफिकेट दिया है। कुछ दृश्यों में बदलाव और कट के बाद फिल्म का अंतिम रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट 20 सेकंड रखा गया है। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग करती नजर आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *