Apple Telegram Removal: iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram, डाउनलोड और अपडेट पर लगी रोक, जानें पूरा मामला
Apple Telegram Removal: iPhone और iPad यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Apple ने मंगलवार को अचानक iOS App Store से लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप Telegram को सभी क्षेत्रों (Regions) में अस्थायी रूप से हटा दिया। इसके चलते नए यूजर्स फिलहाल Telegram डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, जबकि मौजूदा यूजर्स के लिए ऐप पहले की तरह काम कर रहा है। हालांकि, ऐप को अपडेट करने में भी परेशानी आ सकती है।

Apple की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि Telegram को App Store से हटाने के पीछे क्या कारण हैं। वहीं Telegram की तरफ से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
नए यूजर्स नहीं कर पाएंगे डाउनलोड
App Store से Telegram हटने के बाद नए iPhone यूजर्स इस ऐप को इंस्टॉल नहीं कर पाएंगे। वहीं जिन लोगों के डिवाइस में Telegram पहले से मौजूद है, वे फिलहाल इसका इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। हालांकि भविष्य में अपडेट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में यूजर्स को नई सुविधाओं और सुरक्षा अपडेट का इंतजार करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Sawan 2026: बैठकर करें शिवलिंग की पूजा, तभी मिलेगा पूर्ण फल, जानें जलाभिषेक का
पहले भी हट चुका है Telegram
यह पहली बार नहीं है जब Apple ने Telegram को App Store से हटाया हो। इससे पहले साल 2018 में भी कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी शिकायतों के कारण Telegram को कुछ समय के लिए App Store से हटाया गया था। बाद में आवश्यक बदलावों के बाद ऐप को दोबारा उपलब्ध करा दिया गया था।
Telegram CEO पर गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब Telegram के CEO पावेल डुरोव (Pavel Durov) को अंतरराष्ट्रीय वांटेड लिस्ट में शामिल किए जाने की खबरें सामने आई हैं। उन पर कथित तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने और उससे जुड़े मामलों में सहयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।
रूस की सुरक्षा एजेंसी ने लगाए आरोप
रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) का दावा है कि Telegram पर कई ऐसे चैनल, चैट और बॉट सक्रिय हैं, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी सुरक्षा एजेंसियां रूस के भीतर आतंकवादी गतिविधियों और हिंसक घटनाओं के लिए कर रही हैं।
FSB के अनुसार, कुछ ऑपरेटिव्स ने सोशल मीडिया पर खुद को युवा महिलाओं के रूप में पेश कर युवाओं को हमलों के लिए उकसाया। एजेंसी का दावा है कि जुलाई 2025 से अब तक रूस के 16 क्षेत्रों में Telegram से जुड़े 46 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
Apple और Telegram की चुप्पी
Apple ने अभी तक यह नहीं बताया है कि Telegram को हटाने का फैसला अस्थायी है या स्थायी। वहीं Telegram की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यूजर्स को कंपनी के अगले अपडेट का इंतजार करना होगा।
