Featuredलाइफस्टाइल

Induction Safety Tips: क्या इंडक्शन चूल्हे को घंटों चलाना सुरक्षित है? कंपनियां देती हैं ये 5 जरूरी सावधानियां

Induction Safety Tips: देश के कई हिस्सों में Liquefied Petroleum Gas (LPG) सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से Induction Cooktop का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या इंडक्शन चूल्हे को गैस की तरह लंबे समय तक लगातार चलाना सुरक्षित है। किचन अप्लायंस बनाने वाली कई कंपनियां जैसे Milton और अन्य ब्रांड इंडक्शन चूल्हे के सुरक्षित उपयोग के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह देती हैं। इन सावधानियों को अपनाने से न सिर्फ उपकरण की उम्र बढ़ती है बल्कि बिजली की भी बचत होती है।

Induction Safety Tips


1. सही बर्तन का इस्तेमाल करें

इंडक्शन कुकटॉप के साथ हमेशा इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन का उपयोग करना चाहिए। सही बर्तन इस्तेमाल करने से खाना जल्दी गर्म होता है और बिजली की खपत भी कम होती है। साथ ही इससे इंडक्शन पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।

2. तापमान पर रखें नियंत्रण

इंडक्शन बहुत तेजी से गर्म होता है, इसलिए शुरुआत में तापमान को कम रखें और धीरे-धीरे बढ़ाएं। इससे खाना जलने से बचता है और इंडक्शन कुकटॉप की कार्यक्षमता भी लंबे समय तक बनी रहती है।

3. लंबे इस्तेमाल के बाद जरूर दें ब्रेक

गैस चूल्हे को लगातार लंबे समय तक चलाया जा सकता है, लेकिन इंडक्शन के साथ ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता। कंपनियों के अनुसार यदि इंडक्शन कुकटॉप को लगातार 2 घंटे तक इस्तेमाल किया गया है, तो उसे 15 से 30 मिनट का ब्रेक देना चाहिए।

4. एयर वेंट्स को साफ रखें

इंडक्शन कुकटॉप के नीचे और पीछे एयर वेंट्स होते हैं, जो गर्म हवा को बाहर निकालने का काम करते हैं। अगर ये वेंट्स धूल या चिकनाई से बंद हो जाएं, तो इंडक्शन अपनी ही गर्मी से खराब हो सकता है। इसलिए समय-समय पर इनकी सफाई करना जरूरी है।

5. समतल और खुली जगह पर रखें

इंडक्शन कुकटॉप को हमेशा समतल और खुली सतह पर रखना चाहिए। इसके आसपास ज्यादा सामान नहीं होना चाहिए ताकि गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके और उपकरण सही तरीके से काम कर सके।

क्यों जरूरी है ये सावधानियां

विशेषज्ञों के मुताबिक इन छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाने से इंडक्शन कुकटॉप की लाइफ बढ़ती है, बिजली की बचत होती है और किचन में सुरक्षा भी बनी रहती है। इसलिए अगर आप भी गैस के विकल्प के रूप में इंडक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *