Featuredराशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: बुध-राहु का योग, आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव; मेष से मीन तक पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 16 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ विशेष संकेत दे रही है। वर्तमान में गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, और चंद्रमा मकर राशि में स्थित हैं। वहीं बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में हैं, जबकि सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से दो घरों में छह ग्रहों का एक साथ होना और बुध-राहु का योग बनना आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का संकेत देता है। इसका असर न केवल व्यक्तिगत आर्थिक स्थिति पर बल्कि वैश्विक बाजारों में भी देखने को मिल सकता है।

Aaj Ka Rashifal 16 March 2026

इसके अलावा मंगल, बुध और राहु का संयोजन लोगों में मानसिक तनाव, आक्रामकता और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं जैसे नर्व, त्वचा और रक्त संक्रमण से जुड़ी दिक्कतों का संकेत भी दे सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य और आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतना जरूरी है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी रहेगी, लेकिन आपसी समझ बनी रहेगी। संतान को लेकर चिंता हो सकती है, हालांकि स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। व्यापार और नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग बन सकते हैं और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। प्रेम और संतान से जुड़ी चिंताएं बनी रह सकती हैं, लेकिन समय के साथ स्थिति बेहतर होगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। चोट या किसी परेशानी की संभावना बन सकती है। हालांकि आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

कर्क राशि

आज का दिन राहत देने वाला हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे और नौकरी में स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी मध्यम स्थिति रहेगी। परिवार में चल रही कुछ परेशानियां कम हो सकती हैं।

सिंह राशि

शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में मध्यम स्थिति बनी रहेगी, जबकि संतान से सुख मिल सकता है। तांबे की वस्तु पास रखना शुभ माना गया है।

कन्या राशि

विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और सफलता मिलने के योग हैं। भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार सामान्य रहेगा।

तुला राशि

गृह-कलह से बचने की जरूरत है। परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। हालांकि भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। शनि देव की पूजा करना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

आपका पराक्रम आज रंग ला सकता है। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए सावधानी रखें। पीली वस्तु पास रखना शुभ माना गया है।

धनु राशि

आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन लालच में आकर कोई बड़ा जोखिम न लें। जो लाभ मिल रहा है, उसे सुरक्षित रखने पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में भी स्थिति अनुकूल दिखाई दे रही है।

मकर राशि

आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। जीवन में जरूरत की चीजें आसानी से मिल सकती हैं। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ राशि

मानसिक तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है। किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। गणेश जी की पूजा करना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि

आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *