Featuredक्रिकेट

IPL Player Blackmail Case: युवा क्रिकेटर को मिली धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

IPL Player Blackmail Case: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के युवा खिलाड़ी विपराज निगम (Vipraj Nigam) ब्लैकमेलिंग के शिकार हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, उन्हें एक इंटरनेशनल नंबर से धमकी भरे कॉल्स आ रहे थे, जिसमें कॉल करने वाली महिला ने उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस जांच में जुट गई है।


इंटरनेशनल कॉल से ब्लैकमेलिंग का प्रयास

विपराज निगम, जो दिल्ली कैपिटल्स के अलावा भारत की ‘ए’ टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं, ने बताया कि उन्हें हाल ही में एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने कुछ निजी मांगें कीं। जब खिलाड़ी ने बात करने से इनकार कर कॉल ब्लॉक कर दिया, तो दूसरे इंटरनेशनल नंबर से फिर कॉल आया। महिला ने धमकी दी — “अगर तुमने मेरी बात नहीं मानी, तो मैं तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगी और तुम्हारा करियर खत्म कर दूंगी।” इस धमकी के बाद खिलाड़ी ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।

बाराबंकी पुलिस ने दर्ज किया मामला

विपराज निगम ने इस पूरे मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की नगर कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कॉल डिटेल्स, डिजिटल सबूतों और इंटरनेशनल कॉल्स की लोकेशन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमकी देने वाली महिला कौन है और वह किस देश से कॉल कर रही थी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मामला किसी ऑनलाइन फ्रॉड या साइबर ब्लैकमेलिंग गिरोह से जुड़ा हो सकता है। पुलिस टीम अब साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से जांच आगे बढ़ा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *