Featuredटेक्नोलॉजी

Cyber Attack: भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, Android यूजर्स तुरंत करें यह काम

Cyber Attack: अगर आप Vivo, Oppo, Realme, Xiaomi, OnePlus, Samsung या किसी भी Android स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की एजेंसी CERT-In (Computer Emergency Response Team) ने Android यूजर्स को लेकर एक हाई रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है।

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि Android ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ गंभीर खामियां (Vulnerabilities) मिली हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन में आर्बिट्ररी कोड एग्जीक्यूट कर सकते हैं। इसके जरिए वे आपके पर्सनल डेटा, बैंकिंग डिटेल्स और अकाउंट जानकारी तक पहुंच सकते हैं।


कौन-कौन से Android वर्जन हैं खतरे में?

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक यह खतरा Android 13, Android 14, Android 15 और Android 16 वर्जन को प्रभावित कर सकता है। यानी करीब सभी लेटेस्ट स्मार्टफोन ब्रांड्स इस समय रिस्क में हैं। इसमें Pixel, Vivo, Oppo, Xiaomi, Realme, Motorola, OnePlus और Samsung जैसे ब्रांड शामिल हैं, जिनमें Qualcomm, NVIDIA, Broadcom और Unisoc जैसे चिपसेट का इस्तेमाल होता है।


Google ने जारी किया सुरक्षा पैच

गूगल ने इस खतरे को गंभीरता से लेते हुए नवंबर के सिक्योरिटी पैच (November Security Patch) में इस समस्या को फिक्स कर दिया है। लेकिन, अगर आपने अभी तक अपना फोन अपडेट नहीं किया है, तो आपका डिवाइस अब भी खतरे में है।


CERT-In ने दिए सुरक्षा के लिए सुझाव

  1. अपने फोन को तुरंत अपडेट करें – लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करें।
  2. ऑटो अपडेट ऑन रखें – ताकि अपडेट आते ही फोन अपने आप सुरक्षित हो जाए।
  3. Google Play Protect का उपयोग करें – केवल आधिकारिक ऐप्स ही डाउनलोड करें।
  4. संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट न खोलें – फिशिंग अटैक से बचें।
  5. थर्ड पार्टी ऐप्स से दूरी बनाएं – अनजान स्रोतों से ऐप्स इंस्टॉल न करें।

क्यों है जरूरी सावधानी?

इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके बैंक अकाउंट से पैसे तक निकाल सकते हैं या आपकी निजी जानकारी चोरी कर सकते हैं। इसलिए सरकार ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे तुरंत अपने स्मार्टफोन को अपडेट करके सुरक्षित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *