Featuredलाइफस्टाइल

Bengali Sandesh Recipe: घर पर बनाएं बंगाल का मशहूर ‘संदेश’, स्वाद और परंपरा का परफेक्ट मेल

Bengali Sandesh Recipe: दीवाली जैसे त्योहार पर घर की मिठाइयों का खास महत्व होता है। बंगाल की पारंपरिक मिठाई संदेश (Sandesh) हल्की, मीठी और सुगंधित होती है। इसे छेना (Paneer) से बनाया जाता है और यह त्योहारों पर सभी को बेहद पसंद आती है। इस दीवाली आप भी घर पर यह स्वादिष्ट संदेश बना सकते हैं।

Bengali Sandesh Recipe


संदेश बनाने की सामग्री (Ingredients)

  • दूध – 1 लीटर
  • नींबू का रस / सिरका – 2-3 टेबलस्पून
  • पिसी चीनी – 4-5 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • सूखे मेवे (बारीक कटे) – सजावट के लिए

बंगाली संदेश बनाने की विधि (Method)

दूध फाड़ें:

भारी तले वाले बर्तन में दूध उबालें। उबाल आने पर नींबू का रस या सिरका डालें और धीरे-धीरे चलाएं। दूध फट जाएगा और छेना अलग हो जाएगा।

छेना छानें:

गैस बंद करें। मलमल के कपड़े में छेना छानें और ठंडे पानी से धोएं ताकि नींबू का खट्टापन निकल जाए।

पानी निकालें:

कपड़े को कसकर बांधें और 30 मिनट तक टांग कर रखें।

मिश्रण तैयार करें:

छेने को प्लेट पर रखकर हाथों से 5-7 मिनट तक मसलें। इसमें पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।

हल्की फ्राई:

नॉन-स्टिक पैन में मिश्रण डालें और धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक चलाएं। मिश्रण सूख जाए लेकिन ज्यादा न पक जाए, नहीं तो संदेश सख्त हो जाएगा।

आकार दें और सजाएं:

मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर छोटे-छोटे गोले या पेड़े बना लें। ऊपर से कटे हुए ड्राय फ्रूट्स या केसर से सजाएं।

टिप्स और ट्रिक्स

  • संदेश को अधिक मीठा पसंद हो तो चीनी मात्रा बढ़ा सकते हैं।
  • इलायची और ड्राय फ्रूट्स स्वाद को और बढ़ाते हैं।
  • संदेश को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक ताजा रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *