ट्रैफिक चालान माफ कराने का सुनहरा मौका: इस दिन लगेगी साल की आखिरी लोक अदालत
अगली लोक अदालत की तारीख
अगर आप 13 सितंबर की लोक अदालत में अपने लंबित ट्रैफिक चालान को माफ नहीं करवा पाए थे, तो अब चिंता की कोई बात नहीं। अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह इस साल की आखिरी लोक अदालत होगी। साल में कुल चार लोक अदालत आयोजित की जाती हैं: 8 मार्च, 10 मई, 13 सितंबर और अब 13 दिसंबर 2025।

लोक अदालत में क्या होता है?
लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का जल्दी और कम खर्च में निपटारा करना है।
- यातायात चालान
- सिविल मामले
- छोटे-मोटे विवाद
कुछ मामलों में पूरा माफ किया जाता है, जबकि अन्य मामलों को कम राशि का भुगतान कर निपटाया जाता है।
लोक अदालत के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
ट्रैफिक चालान माफ करवाने या कम कीमत पर निपटाने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं:
- चालान की एक या अधिक फोटोकॉपी, चालान नंबर, गाड़ी नंबर और चालान की तारीख।
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की ओरिजिनल और सत्यापित कॉपी।
- ड्राइविंग लाइसेंस की ओरिजिनल और फोटोकॉपी।
- पहचान प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी।
- किसी स्पेशल चालान के लिए कोर्ट से नोटिस या समन जारी हुआ हो, तो उसकी कॉपी।
- अगर आप किसी के लिए प्रतिनिधि भेज रहे हैं, तो पावर ऑफ अटॉर्नी (Authorization Letter) साथ ले जाएं।
टिप्स
- सभी डॉक्यूमेंट सही और अपडेटेड हों।
- प्रतिनिधि भेज रहे हैं तो पावर ऑफ अटॉर्नी सुनिश्चित करें।
- लोक अदालत में जल्दी पहुंचें, ताकि लंबित मामलों का सही तरीके से निपटारा हो सके।
