MS Dhoni IPL Retirement: धोनी के लिए सचिन का इमोशनल पोस्ट, याद किए डेब्यू से 2011 वर्ल्ड कप तक के पल
MS Dhoni IPL Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास लेने के बाद अपने करियर की नई पारी शुरू करने का फैसला किया है। अब वह IPL 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे। धोनी के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद क्रिकेट जगत से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

इसी बीच भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर धोनी के साथ बिताए यादगार पलों को याद किया।
धोनी की प्रतिभा पहले दिन ही पहचान ली थी
सचिन तेंदुलकर ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब उन्होंने बांग्लादेश दौरे पर धोनी की बल्लेबाजी देखी थी, तभी उन्हें उनकी खास प्रतिभा का अंदाजा हो गया था।उन्होंने लिखा कि उन्होंने उस समय सौरव गांगुली से कहा था कि धोनी की पावर हिटिंग बेहद खास है और वह भविष्य में भारतीय क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी बनेंगे।
2011 वर्ल्ड कप की यादें भी कीं साझा
सचिन तेंदुलकर ने 2011 वर्ल्ड कप जीत को याद करते हुए कहा कि धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी यादों में से एक है।उन्होंने लिखा कि उन्हें हमेशा भरोसा था कि धोनी कुछ बड़ा करेंगे, लेकिन उन्होंने उम्मीदों से भी कहीं ज्यादा हासिल किया।
यह भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal Record: युजवेंद्र चहल का बड़ा धमाका! टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
अब CSK के मेंटॉर बनेंगे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL खिलाड़ी के रूप में अपने शानदार करियर का अंत कर दिया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार IPL चैंपियन बनाया और लीग के सबसे सफल कप्तानों में अपनी पहचान बनाई।अब धोनी IPL 2027 से CSK के मेंटॉर के रूप में टीम के साथ जुड़े रहेंगे और अपनी रणनीति व अनुभव से नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
